शिमला। राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ओएसए) की सामान्य सभा हुई। बैठक में एसोसिएशन की पिछली गतिविधियों की समीक्षा की गई और महाविद्यालय के विकास की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। एसोसिएशन के खाते में 8,100 रुपये की राशि होने की जानकारी दी गई। नई कार्यकारिणी में नीतिश शर्मा को अध्यक्ष, रोहित शर्मा को उपाध्यक्ष और अमृत सिंह मेहता को सचिव चुना गया। स्वाति शर्मा को संयुक्त सचिव और हरिंदर ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अतुल वर्मा को प्रेस एवं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। संवाद