शिमला। हिमाचल प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ने नई कार्यकारिणी गठित कर दी है। इसमें डॉ. नितिन व्यास को अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्यकारिणी में 52 सदस्य शामिल किए हैं। उपाध्यक्ष डॉ. योगराज, महासचिव डॉ. अंकुश भरद्वाज, कोषाध्यक्ष डॉ. राम लाल, सह-सचिव डॉ. अंजली शर्मा और डॉ. पान सिंह प्रेस सचिव नियुक्त किए हैं। सोशल मीडिया प्रमुख का दायित्व डॉ. गौरव भारद्वाज को सौंपा है। कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. सुशीला नेगी, डॉ. रितिका शर्मा, डॉ. विनोद नेगी, डॉ. सत्यप्रकाश पाठक, डॉ. अर्पिता नेगी और अन्य 25 सदस्य शामिल हैं। संघ ने इस बार विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी शामिल किया है जिनमें प्रोफेसर देवदत्त शर्मा, प्रोफेसर हरीश ठाकुर, प्रोफेसर कुलभूषण चंदेल और 16 अन्य प्रमुख शिक्षाविद शामिल हैं। संवाद