शिमला। विशेष न्यायाधीश दविंदर कुमार की अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अर्जी मंजूर करते हुए निशांत सरीन की न्यायिक हिरासत 20 नवंबर तक बढ़ा दी है। यह मामला 31 मार्च 2023 को प्रवर्तन निदेशालय उप-क्षेत्रीय कार्यालय शिमला में दर्ज किया गया था। आरोपी निशांत सरीन को जिला कारागार सोलन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया। ईडी की ओर से न्यायिक हिरासत बढ़ाने की अर्जी में कहा गया कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच अभी महत्वपूर्ण चरण में है। इसमें और साक्ष्य जुटाने, कई दस्तावेजों की जांच करने तथा संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज करने की आवश्यकता है। अदालत ने रिकॉर्ड देखने के बाद माना कि जांच जारी है और आरोपी की मौजूदा न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त हो रही थी। संवाद