राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय स्तरीय स्काईटच मिस क्वीन ऑफ इंडिया में चंबा के डलहौजी की रहने वाली निशा कटोच विजेता बनीं हैं। मुंबई पुलिस में काम करने वाली महिला कर्मी मिस आशा रनरअप रही हैं। निशा कटोच डलहौजी क्वीन का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। निशा ने कामयाबी का श्रेय परिजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि मॉडल बनकर प्रदेश का नाम चमकाना चाहती हैं। मॉडलिंग के साथ-साथ निशा कटोच पढ़ाई में भी अव्वल हैं।