चंडीगढ़ में पंजाब की महिला टीम के साथ होने वाले तीन प्रैक्टिस मैचों के लिए 20 सदस्यीय हिमाचल की सीनियर महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। हिमाचल की सीनियर महिला टीम चंडीगढ़ के मुल्लानपुर स्टेडियम में 26 से 30 दिसंबर तक तीन एक दिवसीय मैच खेलेगी। हिमाचल टीम में शिवानी सिंह, विकेटकीपर सुषमा वर्मा, नैंसी शर्मा, नितिका चौहान, चित्रा सिंह जंवाल, सोनल ठाकुर, वंदना राणा, मोनिका देवी, नीना चौधरी, कशिश वर्मा, शलिनी कौंडल, पूजा नेगी, प्रीति कहालो, सुस्मिता नेगी, नितिका चौहान जूनियर, वसुवी फिश्ता, प्राची चौहान, ललिता दत्ता, अनीश अंसारी और यमुना राणा शामिल हैं। योगिंद्र पुरी टीम के कोच होंगे। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि हिमाचल की सीनियर महिला टीम पंजाब टीम के साथ तीन प्रैक्टिस मैच खेलेगी। 26 दिसंबर को पहला मैच, 28 दिसंबर को दूसरा और 30 दिसंबर को तीसरा मैच खेला जाएगा।