शिमला। राजधानी के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फागली में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों को चार्टर्ड अकाउंटेंसी के क्षेत्र में उपलब्ध कॅरिअर के अवसरों, इसकी उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया। इस मौके पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में निकिता ने प्रथम, रिद्धिमा ने द्वितीय तथा यमुना ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीए अक्षय कुमार ने विद्यार्थियों से स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, अनुशासन का पालन करने और निरंतर मेहनत करने का संदेश छात्रों को दिया। प्रधानाचार्य शालिनी तोमर ने आईसीएआई प्रतिनिधियों का विद्यालय में पहुंचकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष सीए चेतन कुमार, वर्तमान अध्यक्ष सीए पंकज रतन, सचिव सीए कुश महौत, कोषाध्यक्ष सीए नवीन डोगरा, सीए जितेंद्र कुमार, सीए कुलदीप संधू, सीए यश मट्टा, सीए अक्षय कुमार तथा सीए हिमांशु सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का समन्वय विद्यालय की वाणिज्य प्रवक्ता करुणा शर्मा और अरुणेश आर्य ने किया। संवाद