फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: योगासन प्रतियोगिता में निधि डोगरा बनीं स्टेट चैंपियन

Tue, 31 Oct 2023 01:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हमीरपुर की निधि डोगरा ने राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में आर्टिस्टिक योगासन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन
निधि डोगरा बनीं स्टेट चैंपियन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की निधि डोगरा ने राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में आर्टिस्टिक योगासन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ निधि का राष्ट्रीय स्तर के लिए भी चयन हुआ है।राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट जिला मंडी में 27 से 30 अक्तूबर तक हुआ। इसमें जिला हमीरपुर टीम इवेंट में प्रथम स्थान पर रहा और आर्टिस्टिक योगासन प्रतियोगिता में निधि डोगरा प्रथम स्थान पर रहीं।  रिदमिक योग प्रतियोगिता में कंगना द्वितीय स्थान पर रहीं। इस उपलक्ष पर हमीरपुर जिला के कोच शशि कुमार ने जिला खेल प्रभारी सुनील कपिल और अन्य सहयोगियों का धन्यवाद किया और योग  खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत करके भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें