शिमला। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) नई दिल्ली के विशेष मॉनिटर उमाकांत आजकल शिमला दौरे पर है। वह मंगलवार को जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के साथ अहम बैठक करेंगे। इसके अलावा वह शहर के अलावा आसपास की पंचायतों का दौरा कर यहां के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर विकास कार्यों का जायजा लेंगे। उमाकांत पंचायतीराज एवं स्थानीय स्वशासन के विशेष मॉनिटर हैं। ऐसे में बारीकी से कार्य व उनकी प्रगति रिपोर्ट भी देखेंगे। संवाद