फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसन वैली में वाहनों की टक्कर, एनएच तीन घंटे जाम

Sun, 26 Aug 2018 09:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर छराबड़ा और ढली के बीच हसन वैली के पास रविवार को दो पिकअप वाहनों में आमने सामने हुई टक्कर के बाद करीब तीन घंटे तक एनएच जाम रहा।

विज्ञापन


दोपहर करीब पौने एक बजे हसन वैली से ढली की ओर आ रही सेब से लदी पिकअप ढली से छराबड़ा की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का एक्सल टूट गया।

दोनों वाहनों के सड़क के बीचोंबीच आपस में टकराने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की क्रेन मंगवाई गई। क्रेन के मौके पर पहुंचने के बाद गाड़ियों को सड़क के किनारे किया जा सका।
विज्ञापन


इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई जा सकी लेकिन इस बीच हसन वैली से ढली और दूसरी ओर छराबड़ा तक वाहनों की कतारें लग गईं। सेब से लदे सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों के अलावा, दर्जनों बसें और टूरिस्ट वाहन भी जाम में फंसे रहे।

सड़क के दोनों ओर वाहनों की डबल लाइनें लगने से पुलिस को ट्रैफिक जाम खुलवाने में खासा पसीना बहाना पड़ा। एसपी ओमापति जमवाल ने बताया कि छराबड़ा और ढली के बीच वाहनों में टक्कर हुई थी व्यवस्था संभालने के लिए तुरंत मौके पर पुलिस दल भेज दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें