फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: एनएसयूआई के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की मुलाकात

Mon, 23 Feb 2026 07:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मुख्यमंत्री ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
एनएसयूआई के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की मुलाकात। - फोटो : आईपीआर विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएसयूआई के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने सोमवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होता है और छात्र संगठनों की भूमिका नेतृत्व तैयार करने में महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विनोद जाखड़ अपने कार्यकाल में छात्र हितों को प्राथमिकता देंगे। इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें