फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में इस माह लागू होंगी नई पार्किंग दरें

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहरवासियों को इसी महीने से बढ़ी हुई पार्किंग दरें चुकानी होंगी। नगर निगम सदन की मंजूरी मिलने के बाद निगम प्रशासन ने इसी महीने से व्यावसायिक पार्किंग की दरें 30 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी कर ली है। शहर के सर्कुलर रोड पर मेट्रोपोल के पास नगर निगम की सबसे बड़ी व्यावसायिक पार्किंग है। इसके अलावा उपनगरों में भी बाजारों के आसपास करीब आधा दर्जन से अधिक व्यावसायिक पार्किंग हैं। नगर निगम ने 29 अप्रैल हो हुए नगर निगम सदन में इन पार्किंग की दरें 30 फीसदी तक बढ़ाने को मंजूरी दी है। अब मंजूरी के बाद इसे लागू किया जा रहा है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने कहा कि सदन में लिए गए फैसले के अनुसार व्यावसायिक पार्किंग की दरें बढ़ाई जा रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें