फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू खेल परिषद की नई कार्यकारिणी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की खेल एवं पाठ्येतर प्रतियोगिताओं परिषद कार्यकारी बोर्ड की वर्ष 2026-27 के लिए कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। इसमें राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह को परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। रामपुर कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (शारीरिक शिक्षा) डॉ. विद्या बंधु नेगी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। आनी के प्राचार्य डॉ. दयाक राम, सरस्वती नगर सावड़ा की प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता और धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश पठानिया को सदस्य बनाया है। भोरंज के सहायक प्राध्यापक डॉ. वीरेंद्र, सोलन के रवि राम और सुजानपुर टीहरा के संदीप कुमार को भी सदस्य नियुक्त किया है। एचपीयू के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशक डॉ. संजय शर्मा को परिषद का सचिव बनाया है। विश्वविद्यालय परिसर के सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ. शमशेर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें