हिमाचल के सोलन जिले में शनिवार शाम को एक साथ 25 नए कोरोना पाॅजिटिव मामले आए हैं। इनमें 18 बद्दी, दो नालागढ़, एक अर्की और चार परवाणू के हैं। वहीं, प्रदेश में शनिवार को 118 नए मामले आए हैं। इनमें सोलन के अलावा शिमला में 13, मंडी में 14, बिलासपुर 12, सिरमौर आठ, हमीरपुर 13, चंबा चार, कुल्लू सात, ऊना नौ और कांगड़ा में 13 पाॅजिटिव मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3993 पहुंच गया है। 1308 सक्रिय मामले हैं। 2632 मरीज ठीक हो गए हैं। शनिवार को 81 और मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना से 18 की मौत हो चुकी है। 34 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं।