फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कविता पाठ में संजौली की नेहा ठाकुर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली में साहित्य परिषद और हिंदी विभाग ने एक दिवसीय रचनात्मक लेखन कार्यशाला और कविता पाठ का आयोजन किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मक लेखन कौशल विकसित करना था। कविता पाठ में नेहा ठाकुर ने मेरे गांव का बदलता परिवेश कविता के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने ग्रामीण जीवन की विसंगतियों और पलायनवाद के दुष्प्रभावों को दर्शाया। ऋतिक शर्मा ने अंतर कविता से दूसरा स्थान हासिल किया। आत्मा रंजन ने कविता लेखन के बिंदुओं पर प्रकाश डाला। मीनाक्षी एफ. पॉल ने काव्य तत्वों का विश्लेषण कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्राचार्य भारती भागड़ा ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। सेवानिवृत्त प्राचार्य मीनाक्षी एफ. पॉल और कवि आत्म रंजन मुख्य वक्ता रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें