शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( यूआईटी) में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) यूनिट की स्थापना के बाद मंगलवार को कैडेटों का चयन किया गया। इसमें 26 कैडेट चुने गए जिसमें 17 छात्र और 9 छात्राएं शामिल हैं। यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो. अमरजीत सिंह ने सभी चयनित कैडेटों को बधाई दी। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर डॉ. श्यामचंद, डॉ. प्रवीण शर्मा, एनसीसी के इंचार्ज सहायक आचार्य राहुल पराशर और एनसीसी 7 एचपीआई के जवान गुलचैन सिंह तथा अनिल कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो