सुन्नी (शिमला)। सुन्नी क्षेत्र के दो युवाओं का सेनेटरी इंस्पेक्टर पद पर चयन हुआ है। इनमें सुन्नी के वार्ड नंबर एक के नवजोत सिंह राणा नगर निगम बद्दी में सेनेटरी इंस्पेक्टर नियुक्त किए हैं। इसी तरह कुणाल शर्मा ने नगर पंचायत कंडाघाट में सेनेटरी इंस्पेक्टर का पदभार संभाला है। दोनों अधिकारियों की नियुक्ति से सुन्नी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है। कुणाल शर्मा नगर पंचायत कंडाघाट में स्वच्छता व्यवस्था की प्रभावी निगरानी करेंगे। संवाद