सीएम जयराम ने जेपी नड्डा से भेंट की।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को देर रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से नई दिल्ली में भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चुनावी वर्ष में सरकार और संगठन की ओर से बेहतरीन कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जयराम ठाकुर को मिशन रिपीट के टिप्स दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मंत्रियों और संगठन के नेताओं के कामकाज के बारे में भी फीडबैक लिया।