फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरओ समेत दो एसडीएम, एडीएम और एक्सईएन पर केस

Wed, 24 Jul 2019 12:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 के विस्तारीकरण के दौरान बार-बार यातायात बंद होने पर जिलाधीश किन्नौर की अदालत में धारा 133 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला किन्नौर हलके से कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), कटिंग करने वाली कंपनी, कल्पा और निचार के एसडीएम, पूह के एडीएम, एनएच के अधिशाषी अभियंता (एक्सईएन) के खिलाफ दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


आरोप है कि किन्नौर में आए दिन नेशनल हाईवे पर अवैज्ञानिक तरीके से अंधाधुंध ब्लास्टिंग की जा रही है। हाल ही में काशंग नाला के पास एनएच पर चट्टान खिसकने से दो पर्यटकों की जान तक जा चुकी है। यही नहीं, दो से तीन दिन तक एनएच का अवरुद्ध रहना आम बात हो गई है।  

काशंग के समीप ग्रेफ और बीआरओ की अधिकृत कंपनी शिंगला की ओर से मार्ग चौड़ा करने के लिए ब्लास्टिंग कर रही है जिससे बार-बार मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। लोगों की समस्या को लेकर विधायक जगत सिंह नेगी, किन्नौर कांग्रेस कमेटी के महासचिव अधिवक्ता निर्मल चंद्र नेगी, रिब्बा ग्राम पंचायत प्रधान प्रेम प्रकाश नेगी और ठंगी ग्राम पंचायत प्रधान सत्या प्रकाश बोरस ने जिलाधीश की अदालत में मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


उपायुक्त ने बीआरओ से की बैठक 
उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने कहा कि लोगों की परेशानी को देखते हुए बीआरओ और ठेकेदार के साथ बैठक की है। एक सप्ताह तक कोई ब्लास्टिंग नहीं की जाएगी। उसके बाद सप्ताह में दो दिन ब्लास्टिंग का समय दिया जाएगा। इसकी पहले ही प्रशासन और मीडिया में सूचना दी जाएगी। कार्य स्थल पर पुलिस और होमगार्ड भी तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें