शिमला। ईद उल-अज़हा 17 जून को मनाई जाएगी। यह जानकारी मौलाना कासमी खतीब ईदगाह ने दी। मस्जिद उमर बालूगंज के कार्यालय प्रभारी मुबारक अली ने बताया कि ईदगाह लक्कड़ बाजार, मस्जिद उमर बालूगंज और संजौली मस्जिद में सुबह 8:30 और मिडल बाजार जामा मस्जिद में सोमवार सुबह 9:00 बजे नमाज अदा की जाएगी। संवाद