फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नागेश चौथी बार बने सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नागेश को 87, विपिन कुमार को 78 पड़े मत
विज्ञापन

शिमला। नगर निगम कर्मचारी महासंघ से संबंधित सफाई कर्मचारी यूनियन में अध्यक्ष पद पर फिर से नागेश वाल्मीकि ने कब्जा जमाया है। मंगलवार को सब्जी मंडी कार्यालय में हुए यूनियन के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष नागेश ने दस मतों से जीत हासिल की। कुल 203 में से 174 मतदाताओं ने चुनाव में हिस्सा लिया। इसमें नागेश को 87 जबकि दूसरे उम्मीदवार विपिन कुमार को 78 मत हासिल हुए। नौ मत अवैध करार दिए गए। नागेश चौथी बार इस पद पर चुने गए हैं। वहीं, महासचिव पद पर विनोद कुमार ने जीत हासिल की। विनोद को भी 87 मत मिले। उनके खिलाफ मैदान में उतरे रमेश कुमार को 77 मत हासिल हुए। दस मत अवैध करार दिए गए। चुनाव जीतने के बाद नागेश समर्थकों ने जश्न मनाया। अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को प्रशासन के समक्ष गंभीरता से उठाया जाएगा। नागेश वाल्मीकि प्रदेश कर्मचारी यूनियन के भी अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें