शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में चल रहे चतुर्थ पद्मश्री कलाऋषि बाबा योगेंद्र बहुभाषीय नाट्य महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को मंच पर स्त्री अस्मिता की मार्मिक कथा जीवंत हो उठी। भोपाल की कलांधिका नृत्य नाट्य संस्था समिति ने प्रसिद्ध नाटककार भानु भारती की रचना लोकनायिका नाचनी का प्रभावशाली मंचन किया। मधुर भाटिया के निर्देशन में प्रस्तुत यह एकल प्रस्तुति थी जिसमें कथक नृत्यांगना एवं रंगकर्मी राखी जोशी ने अपने अभिनय और नृत्य से दर्शकों को बांधे रखा। यह कहानी एक ऐसी स्त्री की है, जिसे समाज ने हाशिये पर धकेल दिया है। लोकनायिका नाचनी नाटक के मूल लेखक भानु भारती हैं और इसका निर्देशन मधुर भाटिया ने किया है। नाटक में राखी जोशी ने अभिनय किया। संगीत राहुल ने दिया जबकि बैक स्टेज की जिम्मेदारी सपना एवं सागर ने संभाली। मंच डिजाइन डॉ. मनीष जोशी ने किया। संवाद