फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बिना मंजूरी बीरन जंगल में सड़क बनाने के लिए चला दी जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग उपमंडल का मामला, छानबीन शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे शिमला। ठियोग उपमंडल के बलसन रेंज की शीला घूंड बीट के बीरन जंगल में पेड़ों के बीच सड़क बनाने का मामला सामने आया है। वन विभाग के अनुसार दो साल पहले भी इस जंगल में सड़क बनाने के लिए जेसीबी चला दी थी। इसके बाद विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया था। मौके पर निर्माणकार्य न हो सके, इसके लिए मौके पर एक दीवार लगा दी थी। लेकिन अब अचानक किसी ने इस दीवार को तोड़ते हुए फिर से सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया। विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तो पाया कि दीवार टूटी हुई है। विभाग ने फिर से इसकी शिकायत पुलिस में दे दी है। शिकायतकर्ता संजीव चौहान ने कहा कि जंगल के बीचोंबीच सड़क बनने से लकड़ी की तस्करी का खतरा बढ़ जाएगा। कहा कि शिकायत करने के बाद उन्हें धमकियां मिली हैं जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में दे दी है। रेंज ऑफिसर रूप सिंह ने कहा कि शिकायत के बाद बीट ऑफिसर को मौके पर जाने और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। कहा कि दो बार पहले भी सड़क बनाने पर केस दर्ज करवा चुके हैं। अब तीसरी बार पुलिस में फिर शिकायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें