फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मुस्कान बनी आरकेएमवी रोट्रेक्ट क्लब की अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। आरकेएमवी शिमला में रोट्रेक्ट क्लब का वार्षिक स्थापना समारोह आरोहण हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुरिता सक्सेना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान से हुई। रोट्रेक्ट क्लब की इकाई का गठन कर मुस्कान सिंह को अध्यक्ष चुना गया। सिमरन उपाध्यक्ष और सरिता महासचिव बनीं। संगीता को सह सचिव, मनीषा को अनुशासन अधिकारी और छारिंग पालजोंम कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुस्कान ने रक्तदान शिविर, पौधरोपण, महिला स्वच्छता जागरूकता और नशामुक्ति अभियान चलाने की जानकारी दी। रोटरी क्लब शिमला अध्यक्ष कवि खन्ना ने सामाजिक सेवा में सहयोग का आश्वासन दिया। क्लब संयोजक डॉ. लक्ष्मी सिंधु ने स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें