शिमला। ग्रीष्मोत्सव के तहत बुधवार को गेयटी के सम्मेलन कक्ष में मुशायरा आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के 17 नामी कवियों ने भाग लेकर अपना जलवा बिखेरा। कार्यक्रम में उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुशायरा, कवि सम्मेलन में अध्यक्षीय मंडल में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. विनोद प्रकाश शुक्ल, द्विजेंद्र द्विज और जाहिद अबरोल उपस्थित रहे। इनके अलावा धर्मशाला से रमेश डढवाल, अर्की से कुलदीप गर्ग तरुण, नाहन से अनंत आलोक, बैजनाथ से विकास राणा, शिमला से रजनीश्वर चौहान, नाहन से जावेद उल्फत, धर्मशाला से नवनीत शर्मा, कांगड़ा से प्रताप जरयाल, नगरोटा से पवनेंद्र पवन, शिमला से नरेश देओग, शिमला से सुमित राज सुमित, बदी से सतपाल ख्याल, शिमला से कार्तिक शर्मा और सुजानपुर से शाहिद अंजुम ने मुशायरा कवि सम्मेलन में भाग लिया। संवाद