शिमला। नगर निगम की वित्त संविदा एवं योजना समिति की बैठक मंगलवार को होगी। बैठक में आंबेडकर चौक के सौंदर्यीकरण को लेकर अहम फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा शहर की बड़ी-बड़ी दीवारों को भी आकर्षक बनाया जाएगा। टाउन हॉल स्थित महापौर कार्यालय में मंगलवार को वित्त संविदा एवं योजना समिति की (एफसीपीसी) बैठक में इन प्रस्तावों पर चर्चा होगी। यह बैठक दोपहर 12:00 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता महापौर सुरेंद्र चौहान करेंगे।