मेयर सहित पार्षदों ने सबसे पुरानी पेयजल योजना का दौरा किया।
- फोटो : संवाद
नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल और निगम के कई पार्षदों ने मंगलवार को शहर की सबसे पुरानी पेयजल योजना सियोग का दौरा किया। इस दौरान कंपनी के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना की मरम्मत की जा रही है। इससे एक एमएलडी तक पानी शहर को मिल सकेगा। सियोग से ढली टैंक तक इसका पानी पहुंचाया जाएगा।