फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ऑनलाइन होगा नगर निगम का सदन, पार्षदों को मिलेंगे टैब

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसी खरीदेगा टैबलेट कंप्यूटर, अगले वित्त वर्ष से डिजिटल माध्यम से होगी सदन की पूरी कार्रवाई
विज्ञापन

कागजों की खपत होगी कम, 27 को हो सकता है ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नगर निगम का सदन पहली बार ऑनलाइन होने जा रहा है। अगले वित्त वर्ष में नगर निगम अपने सभी पार्षदों को टैबलेट कंप्यूटर भी मुहैया करवाने जा रहा है।
नगर निगम का दावा है कि अभी तक सदन की कार्रवाई में कागजों की खपत भारी संख्या में होती थी, वह न हो इसलिए इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। एमसी के 27 फरवरी को होने वाले सदन में इसका ट्रायल हो सकता है। निगम का तर्क है कि प्रश्नों के सवाल-जवाब या एजेंडों के शामिल होने को लेकर जो समस्याएं पेश आती थीं वह भी नहीं होंगी। नगर निगम की बैठक अभी ऑफलाइन तरीके से होती है। बैठक में एजेंडों और सवालों के जवाब कागजों पर लिखकर आते हैं लेकिन अब नगर निगम ने संचालन, प्रस्तावों की प्रस्तुति और दस्तावेजों के आदान-प्रदान की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से करने का फैसला लिया है। निगम के अनुसार नई व्यवस्था लागू होने से पहले पार्षदों को अप्रैल महीने से टैबलेट कंप्यूटर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। टैब के माध्यम अधिकारी और पार्षद सदन का एजेंडा, प्रस्ताव, प्रश्नों और उनके उत्तरों की कार्रवाई और संबंधित दस्तावेज आसानी से देख सकें। नगर निगम का कहना है कि अभी कागजों पर भारी खर्चा होता है। इसके अलावा कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और समय से पूरी भी होगी। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने बताया कि आने वाले महीने में निगम का हाउस पूरी तरह ऑनलाइन किया जाएगा। नगर निगम इसको लेकर काम कर रहा है। नगर निगम का कहना है कि अब की बार होने वाले सदन में ट्रायल के तौर पर इस काम को शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें