फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अवैध तहबाजारियों पर चला निगम का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर में सड़कों पर अवैध रूप से दुकानें सजाकर कारोबार करने वाले तहबाजारियों पर नगर निगम ने शिकंजा कसा है। निगम की टीम ने वीरवार सुबह विशेष कार्रवाई करते हुए चार तहबाजारियों का सामान जब्त कर लिया। टीम ने रिपन से तीन तहबाजारियों, जबकि खलिनी से एक तहबाजारी का सामान जब्त किया। यह कार्रवाई तहबाजारी इंस्पेक्टर रमेश ठाकुर की अगुवाई में की गई। उन्होंने बताया कि जिन तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही सभी पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। नगर निगम की ओर से स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थानों पर कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें