फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों से बच्चों की निगम करे सुरक्षा : सूद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भाजपा नेता संजय सूद ने शहर में कुत्तों के हमले की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए नगर निगम शिमला के आयुक्त से मुलाकात की। सूद ने आयुक्त से जल्द ठोस कदम उठाने का आग्रह किया ताकि नागरिकों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सूद ने आयुक्त के साथ हुई बैठक में लावारिस कुत्तों के बढ़ते आतंक पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। इन घटनाओं से बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल है। सूद ने कहा कि यह समस्या अब गंभीर रूप ले चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें