उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन विभाग की संपत्तियां नीतिगत तरीके से पट्टे पर दी जाएंगी। इस मामले पर नए सिरे से विचार किया जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा ने घाटे में चल रहीं पर्यटन विभाग की 30 संपत्तियों का मामला उठाया। उन्होंने पूछा कि पर्यटन विभाग की जो संपत्ति किराये पर दी गई है। उसमें लैंड वैल्यू व स्ट्रक्चर वैल्यू का क्या आकलन कर किराये पर दिया गया है। जवाब में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि पर्यटन विकास निगम ने गत तीन वर्षों में 31 जनवरी 2023 तक केवल एक होटल एंगलर बंगलो कटराई जिला कुल्लू को आठ अप्रैल 2021 से पट्टे पर दिया है। इससे निगम को 31 जनवरी 2023 तक 3,54,822 रुपये की आय पट्टा किराये के रूप में अर्जित हुई है। वर्तमान में प्रदेश पर्यटन विकास निगम के 30 होटल-इकाइयां घाटे में चल रही हैं।
होटल का नाम घाटा धनराशि (रुपये लाखों में)
ट्रांसपोट विंग शिमला 48.36
शिवालिक परवाणू 44.07
मेघदूत क्यारीघाट 40.82
कुनाल धर्मशाला 34.47
हिडिंबा मनाली 27.22
बाघल दाड़लाघाट 26.92
सरवरी कुल्लू 25.02
सुकेत मंडी 24.58
ऊहल जोगिंद्रनगर 22.74
सिल्वरमून कुल्लू 19.21
कैफे मोनाल कुल्लू 17.07
चांशल रोहड़ू 15.86
यमुना पांवटा 12.76
एप्पल बलौसम फागू 9.55
कैफे सतलुज रामपुर 9.30
यात्री निवास चामुंडा जी 8.44
कैफे ललित कुफरी 7.09
ममलेश्वर चिंडी 6.51
नूपुर नूरपुर 4.84
इरावती चंबा 4.17
साधुपुल चायल 4.04
कश्मीर हाउस धर्मशाला 3.46
किन्नर कैलाश कल्पा 2.85
टूरिस्ट इन राजगढ़ 2.55
चिंतपूर्णी भरवाईं 2.27
नियुगल पालमपुर 2.16
चंद्रभागा केलांग 1.79
महाराणा प्रताप पौंगडैम 1.34
रवि व्यू चंबा 0.49
कैफे शिवालिक परवाणू 0.41