फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू और एचपीएनएलयू के बीच हुआ एमओयू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) और लॉ यूनिवर्सिटी (एचपीएनएलयू) शिमला के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। यह समझौता एचपीएनएलयू के स्थापना सप्ताह के दौरान हुआ। समझौते का उद्देश्य दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षिक और संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देना है। समझौते के तहत छात्रों और शिक्षकों के बीच शिक्षा का आदान-प्रदान करना, संयुक्त प्रशिक्षण, शोध, प्रकाशन और अन्य शैक्षिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। दोनों संस्थाएं शिक्षण, प्रशिक्षण और शोध में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस समझौते से दोनों विश्वविद्यालयों के छात्रों और शिक्षकों को आपसी लाभ मिलेगा और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होगा। यह पहल शिमला के शैक्षिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो छात्रों और शिक्षकों के लिए नए अवसरों की सृष्टि करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें