फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से बचाने में मां की भूमिका अहम : पुंडीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। दोपहर एक बजे चले इस अभियान में समिति की तीन सदस्यों की टीम ने शहर के डीएवी लक्कड़ बाजार, ऑकलैंड स्कूल और दयानंद स्कूल में बच्चों के अभिभावकों को नशे के खिलाफ लड़ने के लिए जागरूक किया। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने बताया कि आज समाज में सबसे बड़ी चुनौती नशा बन चुकी है। यह महज एक व्यक्तिगत समस्या नहीं बल्कि सामूहिक संकट बन गया है। बताया कि एक मां ही है जो बच्चों को अच्छे से जानती है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक बदलावों को समझती है वही बच्चे को नशे से बचा सकती है। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने मदर अगेंस्ट एडिक्शन अभियान चलाने के बारे में भी जानकारी दी। वहीं 8 मार्च को होने वाली रैली में आने का आग्रह अभिभावकों से किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें