फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राष्ट्रीय हैंडबाल के लिए चुनीं मोरसिंघी की खिलाड़ी, दिल्ली में होगी प्रतियोगिता

Mon, 09 Oct 2023 10:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर

सार

 सलोह में छात्रा वर्ग की अंडर-14 राज्य स्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता में बिलासपुर की छात्राओं का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोरसिंघी की छात्राओं की टीम ने हैंडबाल में विजेता का खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन
हैंडबॉल(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह में छात्रा वर्ग की अंडर-14 राज्य स्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता में बिलासपुर की छात्राओं का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोरसिंघी की छात्राओं की टीम ने हैंडबाल में विजेता का खिताब अपने नाम किया। टीम में शिवानी देवी, ईशा, जिया ठाकुर, दीक्षा ठाकुर, इशिका, जतिका, यदुवंशिका सिंह चौहान, उमंग, एंजल, आरुषि शामिल रहे। इस टीम का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता दिल्ली में होगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर की नम्रता कुमारी का चयन बास्केटबाल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता राजस्थान में होगी।  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर की छात्रा आलिशबा का चयन  हॉकी में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।  यह प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश में होगी। सोमवार को विभिन्न खेलों के प्रभारियों ने जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीडी शर्मा को ट्रॉफी भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें