फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में 20 से ज्यादा भवनों को खतरा, 15 करवाए खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
भूस्खलन से घरों की नींव हो गई है खाली
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में बारिश थमने के बाजवूद भूस्खलन होने से कई भवनों पर खतरा मंडरा गया है। नगर निगम के अनुसार शहर में 20 से ज्यादा भवन ऐसे हैं जिनकी नींव भूस्खलन के चलते खाली हो गई है।

नगर निगम ने अब तक 15 भवनों को खाली करवा दिया है। साथ ही पुलिस विभाग को भी पत्राचार कर इनमें लोगों को आगामी निर्देशों तक प्रवेश न देने को कहा है। नगर निगम के अनुसार बालूगंज, कोमली बैंक, आईजीएमसी में भूस्खलन के कारण भवनों को खतरा हो गया है। हिमलैंड के पास भी बहुमंजिला भवन को खाली करवाया गया है। उधर रुल्दूभट्ठा और ईदगाह के पास भी भूस्खलन से मकानों को खतरा है। पार्षद सरोज ठाकुर के अनुसार कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा के अनुसार शिवमंदिर के पास भी भूस्खलन के कारण कुछ भवनों केा खतरा है। यहां तिरपाल लगा दिए हैं। हालांकि, इन्हें खाली नहीं करवाया है। शहरी विकास विभाग के दफ्तर पर भी खतरनाक पेड़ मंडरा रहे हैं। इनका निरीक्षण भी करवा दिया है।
विज्ञापन




भट्ठाकुफर में दबीं गाड़ियां
भट्ठाकुफर में पेड़ ढहने से दो गाड़ियां दब गईं। पार्षद नरेंद्र ठाकुर के अनुसार वार्ड में बारिश से भारी नुकसान हो गया है। कैथू में शिवमंदिर के पास भी भूस्खलन से सड़क बंद हो गई। फागली में बायपास सड़क पर बड़ी बड़ी दरारें पड़ गई है। उधर, फागली में बेघर हुए लोगों को संस्कृत कॉलेज में जगह दी गई है। पार्षद सिमी नंदा के अनुसार प्रभावितों को कॉलेज और नाभा क्लब भवन में ठहराया गया है। विकासनगर में सी 15 ब्लॉक के पास भी भूस्खलन से नुकसान हुआ है।



अनाडेल सड़क पर पड़ीं दरारें
बड़े वाहनों की आवाजाही ठप
अनाडेल के लिए विधानसभा चौक से बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। इस सड़क पर जगह-जगह दरारें पड़ने से इस पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी है। अनाडेल के लिए अब छोटी गाड़ियों से ही आवाजाही होगी। स्थानीय पार्षद उर्मिला कश्यप ने बताया कि प्रशासन ने सड़क को बड़े वाहनों के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। ऐसे में लोगों से अपील है कि बड़े वाहनों से आवाजाही न करें। अनाडेल के लिए कैपिटल होटल से भी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। पुलिस लाइन कैथू के पास सड़क पर दरारें आने से इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया है।



लिफ्ट पार्किंग के नीचे भूस्खलन
नगर निगम की मेट्रोपोल पार्किंग की नींव के पास भी भूस्खलन हो गया है। निगम प्रशासन ने भू वैज्ञानिक बुलाकर बुधवार को इसका निरीक्षण करवाया। प्रशासन के अनुसार पार्किंग भवन को अभी कोई खतरा नहीं है। यहां पार्किंग जारी रहेगी। टॉप फ्लोर में बड़े वाहनों की एंट्री नहीं होगी। यह पहले से बंद थी। बुधवार को न्यायाधीश त्रिलोक चौहान ने भी मौके का दौरा किया और डंगे लगाने के निर्देश दिए। आयुक्त भूपेंद्र अत्री के अनुसार भूस्खलन वाली जगह पर तिरपाल लगा दिए गए हैं। बारिश थमते ही यहां डंगा लगा दिया जाएगा।


विधायक, उपमहापौर ने लिया जायजा
शहरी विधायक हरीश जनारथा और उप महापौर उमा कौशल ने वीरवार को टुटीकंडी के बंगाली बगीचा जा दौरा किया। यहां भूस्खलन से एक मकान को नुकसान हुआ है। गौशाला टूट गई है। विधायक ने पांजड़ी, समरहिल जाकर भी नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन





64 करोड़ का शहर में हुआ नुकसान
शहर में बरसात से अब तक 64 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने शहर में हो रहे नुकसान को लेकर रिपोर्ट ली है। महापौर ने वन विभाग को भी खतरनाक पेड़ जल्द काटने को कहा है ताकि लोगों को राहत मिल सके। महापौर का कहना है कि शहर में सड़कें और रास्ते बहाल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें