फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मियों को इंक्रीमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मियों को मिलेगी इंक्रीमेंट
विज्ञापन

शिमला। नगर निगम प्रशासन ने सैहब सोसायटी के कर्मचारियों की मांगें मान ली हैं। इसके अलावा सौ से अधिक जिन कर्मचारियों ने नौकरी का एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है, उनकी तनख्वाह में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। लंबे समय से कर्मचारी इसकी मांग कर रहे थे। अभी इन्हें 7500 रुपये मासिक तनख्वाह मिल रही है। सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन का दावा है कि वीरवार को नगर निगम आयुक्त पंकज राय के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों की तीन मांगों पर सहमति बनी है। अध्यक्ष जसवंत सिंह के अनुसार कर्मचारियों को दस फीसदी बढ़ी हुई दरों पर ओवरटाइम का पैसा जारी किया जाएगा। निगम प्रशासन ने एक असिस्टेंट सुपरवाइजर को भी प्रमोट करने को हामी भरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें