फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी दफ्तर में महिला कर्मी से छेड़छाड़, जिले में तीसरा मामला

Thu, 29 Nov 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में तैनात एक महिला कर्मी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने बुधवार को पीड़ित और आरोपी दोनों पक्षों को थाने में तलब किया। हैरानी की बात है कि जिस कार्यालय में पीड़ित तैनात है, वहां की जिलाधीश खुद एक महिला हैं।

विज्ञापन


इस मिनी सचिवालय भवन में एसडीएम से लेकर डीएसपी तक महिला अधिकारी हैं। गत दिवस उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा के कार्यालय में तैनात महिला कर्मी किचन में बैठकर भोजन कर रही थी। तभी वहां तैनात एक अन्य सहयोगी ने दरवाजा बंद कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी कर्मचारी इससे पूर्व भी उससे छेड़छाड़ करता था। इससे तंग आकर पुलिस में शिकायत की है।

Trending Videos
विज्ञापन

इससे पूर्व मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में उपचार के लिए आई एक युवती से भी सरकारी कर्मचारी ने छेड़छाड़ की थी। इसकी शिकायत खुद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अभी छानबीन शुरू की ही थी कि उसके कुछ दिन बाद नादौन में एक आईपीएच कर्मचारी ने महिला के कमरे में घुसकर अश्लील हरकतें कर दीं।

पुलिस ने इन दोनों मामले में केस दर्ज किया है। अब उपायुक्त कार्यालय में महिला कर्मी से छेड़छाड़ का मामला सामने आ गया। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस के पास शिकायत पहुंच चुकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें