शिमला। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र मोहित आनंद ने 17 और 18 जुलाई को आयोजित वॉयस ऑफ चंडीगढ़ प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में 211 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। मोहित के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण उनका चयन वॉयस ऑफ इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता अगस्त में होगी। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है जिसमें 455 कॉलेजों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में अंजलि ने द्वितीय स्थान हासिल किया। मोहित की इस उपलब्धि से राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली, उनके शिक्षकों और परिवार का नाम रोशन हुआ है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संवाद