शिमला। राजधानी के ऑकलैंड हाउस स्कूल के लोअर प्राइमरी विभाग में बुधवार को प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा दो के छात्रों ने अपने-अपने मॉडलों को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और सीखने की क्षमता को विभिन्न सुंदर एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। छात्रों द्वारा बनाए मॉडल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस अवसर पर एसपीएएस की प्रधानाचार्य सरला कांत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें सीखने और नई चीजों को खोजने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद