फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल में चुनाव आचार संहिता हटी, रुके हुए कामों को मिलेगी गति, भर्तियों-नियुक्तियों पर लगी रोक हटी

Sat, 10 Dec 2022 06:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद प्रदेश में लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता को हटा दिया गया है। प्रदेश में 14 अक्तूबर को आचार संहिता लागू हुई थी। विधानसभा चुनाव के नजीते आने के बाद आचार संहिता को हटा दिया गया है। 
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होते ही चुनाव आयोग ने प्रदेश में लागू चुनाव आचार संहिता शनिवार को हटा दी है। प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने इस संबंध में मुख्य सचिव और विभागों के सचिवों को पत्र जारी कर दिया है। चुनाव आचार संहिता हटते ही प्रदेश में नए विकास कार्य और घोषणाएं लागू हो सकेंगी और विभिन्न सरकारी विभागों में नए पदों पर भर्ती की जा सकेगी। नई सरकार के सत्ता पर काबिज होते ही नए सिरे से विकास की बयार फिर से बहने लगेगी। 

विज्ञापन


राज्य में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही अब नई सरकार के आते ही नई घोषणाओं के साथ विकास कार्यों में तेजी आ सकेगी और साथ ही नए पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू होे सकेगी। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, जन शक्ति, लोक निर्माण विभाग जैसे बड़े महकमों में रिक्त पदों को भरने का रास्ता खुल गया है। चुनाव आयोग के जारी पत्र में कहा गया है कि विधानसभा के सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रक्रिया पूरी कर दी है। इसके साथ ही राज्य से चुनाव आचार संहिता शनिवार से हटा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें