फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: मॉकड्रिल ः जाखू रोप-वे केबिन में फंसे कर्मी को 40 मिनट में निकाला

विज्ञापन
संवाद
विज्ञापन
शिमला। जाखू रोप-वे की सुरक्षा को लेकर बुधवार को माॅक ड्रिल की गई। इसमें केबिन में फंसे कर्मी को 40 मिनट के भीतर सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन


रोप-वे इंस्पेक्टर राजेंद्र चांदला ने बुधवार को हुई इस मॉकड्रिल का निरीक्षण किया। जाखू रोप-वे के प्रबंधक मदन शर्मा ने बताया कि दोपहर 3:45 बजे जाखू रोपवे के मिडल टावर के पास केबिन रोके गए। इसके बाद रोप-वे की 12 सदस्यीय रेस्क्यू टीम के एक सदस्य को मैकेनिकल इंजीनियरों की देखरेख में टावर पर चढ़ाया गया। टॉवर पर चढ़ने के बाद कर्मी रस्सी की मदद से केबिन तक पहुंचा और केबिन का दरवाजा खोल कर भीतर दाखिल हुआ। इसके बाद केबिन में बैठे दूसरे कर्मी को रेस्क्यू चेयर पर बैठा कर जमीन पर उतारा गया। 40 मिनट के भीतर दोपहर 4:25 बजे रेस्क्यू आपरेशन पूरा कर लिया।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता यांत्रिक और रोप-वे इंस्पेक्टर राजेंद्र चांदला ने बताया कि रोपवे का इस्तेमाल करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर छह माह बाद मॉक ड्रिल की जाती है। बुधवार को जाखू रोपवे की मॉकड्रिल के दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। इस मौके पर विभाग के सहायक अभियंता कमल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोपवे के केबिन अटके देख सहम गए लोग
जाखू रोपवे के केबिन मिडल टावर के पास बुधवार दोपहर बाद एकाएक अटके देखकर लोगों को लगा कि रोप-वे में खराबी आ गई है। आधी दूरी पर रुके रोप-वे केबिन की फोटो लोग एक दूसरे को भेजने लगे। बाद में लोगों को पता चला कि यह माॅकड्रिल है। एक घंटे बाद रोप-वे दोबारा सामान्य तरीके से चलने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें