फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मशेबरा स्कूल में आपदा पर मॉकड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मशोबरा में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में मॉकड्रिल का आयोजन किया जिसमें 226 विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भाग लिया। मॉकड्रिल के दौरान प्राथमिक चिकित्सा, चेतावनी एवं संचार, खोज एवं बचाव तथा अग्निशमन समिति ने अपनी भूमिकाओं का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। विद्यालय के आपदा प्रबंधन प्रभारी दीपक कुमार ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं से निपटने के उपायों, आपदा तत्परता, प्राथमिक उपचार तथा सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर तैयारी और सामूहिक सहयोग से ही आपदा जोखिम को न्यूनतम कर सकते हैं। प्रधानाचार्या डॉ. अनीता गुप्ता ने कहा कि आपदा प्रबंधन का ज्ञान प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है ताकि संकट की घड़ी में हम स्वयं के साथ दूसरों की भी सहायता कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें