हिमाचल प्रदेश के अधिकृत उच्च पदस्थों व अधिकारियों की गाड़ियों में ही झंडी लगेगी। प्रदेश सरकार ने बुधवार को झंडी लगाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के मुताबिक केंद्र या प्रदेश सरकार ने जिन्हें झंडी लगाने के लिए अधिकृत किया है, वही झंडी लगा सकेंगे, अन्य लोग नहीं। इस तरह से घुमाकर अधिसूचना जारी की गई है। इससे विधायकों की गाड़ियों में झंडी लगाने का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में कैबिनेट से फैसला लेते हुए विधायकों को झंडी लगाने का फैसला लिया है। हालांकि कई विधायक सरकार के इस फैसले के पक्ष में नहीं थे। एसीएस परिवहन ने इसकी अधिसूचना जारी की है।