फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: छाजपुर से दो बच्चे लापता, पुलिस ने ठियोग से किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रोहड़ू क्षेत्र के छाजपुर से लापता दो बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही नाकाबंदी करते हुए ठियोग में दोनों बच्चों को एक बस से बरामद कर लिया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक 22 फरवरी की सुबह पुलिस चौकी सरस्वती नगर में सूचना मिली कि छाजपुर से 2 नेपाली मूल के बच्चे समान लाने का बहाना बनाकर कहीं चले गए हैं। पुलिस चेकपोस्ट खड़ापत्थर की टीम को बच्चों के परिजनों के साथ तलाश करने के लिए भेजा गया। पुलिस ने बच्चों की फोटो को दूसरे थानों के साथ साझा किया। ठियोग पुलिस ने फौरन नाकाबंदी की और बस से दोनों बच्चों को बरामद कर लिया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के डेढ़ घंटे के भीतर बच्चों की तलाश कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें