मिस अर्थ इंडिया 2022 वंशिका परमार को हिमाचल प्रदेश का पर्यटन राजदूत बनाया गया है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी और दुनिया को हिमाचल के अनछुए प्राकृतिक खजाने, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और त्योहारों के बारे में बताएंगी। वंशिका ने कहा कि पर्यटन निदेशक मानसी सहाय ठाकुर के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रदेश पर वृत्तचित्र और फीचर फिल्में बनाई जाएंगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित की जाएंगी।