फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वीकेंड पर फीका पड़ा पर्यटन कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में लगातार हो रही बारिश के बाद पर्यटन कारोबार की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इस वीकेंड पर भी शिमला में पर्यटकों की संख्या कम रही जिससे होटल कारोबारियों को मंदी का सामना करना पड़ रहा है। मालरोड, रिज मैदान, कुफरी, नालदेहरा समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पिछले सप्ताह की तुलना में कम चहल-पहल देखने को मिली। मानसून के चलते होटलों की बुकिंग में भी गिरावट आई है। पिछले वीकेंड पर जहां होटलों की ऑक्यूपेंसी 30 फीसदी थी वहीं इस सप्ताह यह घटकर 10 से 15 फीसदी रह गई है। पर्यटन कारोबारियों के अनुसार शिमला पहुंचने वाले पर्यटक अब लंबे प्रवास के बजाय एक-दो दिन के लिए ही रुक रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि मौसम में सुधार होते ही एक बार फिर सैलानियों की संख्या बढ़ेगी। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि इस वीकेंड होटलों में सैलानी न के बराबर आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें