फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के साथ खिलवाड़, तीन कंपनियों के पैकेट बंद दूध के सैंपल फेल

Mon, 27 Jan 2020 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
डिजाइन पिक्चर
विज्ञापन

लोकल दूध में यूरिया मिलने के बाद अब तीन कंपनियों के पैकेट बंद दूध के सैंपल फेल हो गए हैं। लोकल पनीर का सैंपल भी फेल पाया गया है। दूध के दो सैंपलों में शर्करा (सुक्रोस) पाई गई है जबकि एक अन्य नामी कंपनी के दूध में शर्करा होने के साथ वसा की मात्रा कम पाई गई है। पनीर में भी वसा की मात्रा कम मिली है। 

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवंबर 2019 में दुग्ध पदार्थों के पांच सैंपल भरे थे जिनमें से चार फेल हो गए हैं। विभाग के पास सोमवार को रिपोर्ट पहुंची है। अब संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। विभाग के अनुसार दूध में शर्करा का प्रयोग इसे लंबे समय तक उपयोग योग्य रखने के लिए किया जाता है ताकि दूध की लाइफ ज्यादा हो।

पनीर में वसा का कम पाया जाना इसमें मिलावट होने का संदेश देता है। ऐसे में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सहायक आयुक्त फूड एंड सेफ्टी हमीरपुर अरुण चौहान ने कहा कि दूध के तीन और एक खुले पनीर का सैंपल फेल पाया गया है। संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें