शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोर्टमोर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने एक लघु नाटिका (स्किट) प्रस्तुत की। नाटक से पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। इसमें रानी लक्ष्मीबाई हाउस की छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद इको क्लब, एनएसएस, एनसीसी, और डिजास्टर मैनेजमेंट क्लब की सदस्यों ने जागरुकता रैली भी निकाली। यह रैली स्कूल से शुरू होकर कमला नेहरू अस्पताल तक गई और इसके बाद वापस स्कूल पहुंची। उपप्रधानाचार्या सुनीता राणा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। संवाद