शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर वीरवार को समाप्त हुआ। शिविर में 70 स्वयंसेवियों ने भाग लेकर स्वच्छता, आपदा प्रबंधन, सामाजिक सेवा और पर्यावरण जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लिया। शिविर के दौरान आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया और जाखू में स्वच्छता अभियान चलाया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. भारती भागड़ा ने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना की। स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं और डीडी हिमाचल न्यूज चैनल की टीम ने इसकी कवरेज की। शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुपम वर्मा और डॉ. पूनम वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। संवाद