फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नोगली के विद्यार्थियों को स्वच्छता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

रामपुर पब्लिक स्कूल नोगली में वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन वन विभाग के सौजन्य से किया गया। शिविर के दौरान छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। छात्रों ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। नारा लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण विषयों पर नारे लिखकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने विद्यालय के आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने क्षेत्र से कूड़े-कचरे और प्लास्टिक को एकत्रित किया। लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने कहा कि शिविर में स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने वन विभाग की पहल की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें