शिमला। जेएमके इंटरनेशनल स्कूल लोहारव के वार्षिक समारोह में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल के चेयरमैन अनुज सूद, चेयरपर्सन वंदना सूद, निदेशक सोभानशु सूद और प्रधानाचार्य डाॅ. संजय गुप्ता ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्य अतिथि प्रभा वर्मा ने स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों, बच्चों की सराहना की। कार्यक्रम में स्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. संजय गुप्ता ने बताया की स्कूल में आगामी सत्र से कक्षा पहली से जमा दो कक्षा के सभी संकायों की कक्षाएं सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार शुरू की जाएंगी। विद्यालय में फुटबाल और क्रिकेट अकादमी भी शुरू होने वाली है। विद्यालय में आवासीय सुविधा छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध होगी। संवाद